Posts

दर्पण

सीमा खाने की टेबल समेटते हुए कल का मेनू भी सोच लेती है, आखिर सुबह उठते ही सोफे से ले कर बालकनी में पड़ी कुर्सी तक उसका धयान अपनी ओर आकर्षित करते थे। वह इतनी आसानी से उनके उपर जमी धूल की परत को नजरअंदाज भी नही कर पाती। इस उधेड़बुन में एक बार तो उसे लगा जैसे आकाश ने उसके कंधे पर हाथ रखा, पीछे मुड़ी तो मुँह चिढ़ाता हुआ ठंडे पानी का बोतल खाने की मेज पर पड़ा था। कमरे में आई तो देखा आकाश खर्राटे ले रहा था। एक नजर डाल उसने भी आँखें बंद कर ली।  चिड़ियों की चहचहाहट ने भोर होने की सूचना दे दी। अलसाया तन और मन कतई सीमा को उठने की अनुमति नही दे रहा था। बाथरूम से निकल के सीधा किचन की ओर रूख किया। चाय के पानी को उबलते देख सोचा क्या जिंदगी है इसकी भी खुद उबल के दुसरे को सुकुन देना। सीमा फटाफट अपने तैयार किए गए मेनू की तैयारी में लग गई। अचानक घंटी बजी तो झुंंझलाहट में उसने दरवाजा खोला। सामने विमला खड़ी थी। स्वभाव से बहुत सरल विमला पिछले दो वर्षों से उसके यहाँ काम करती है। अब तो विमला  उसके घर का एक अहम हिस्सा बन गई थी। वैसे तो वह ज्यादा नही बोलती थी पर आज उसकी चुप्पी सीमा को खल रही थी। बहुत ...

Happy 59th...

How terribly you are missed Leaving us in endless grief Time is  not the best healer  When the one you lose is your mother Though you are resting in peace I know you can easily see My efforts to send you million smiles To make your day bright and shine Open with love A parcel full of hugs Wishing My angel up there A very Happy Birthday dear

तेरे जाने के बाद

कितनी खुश थी वो आज । बार बार दरवाजे की ओर जाती और कमरे में वापस आ जाती। नैनिका के आने में अभी काफी समय था पर एक माँ की बेचैनी को समझ पाना आसान ना था।  खैर, माँ के लिए जैसे वक्त का पहिया थम सा गया था। किचन की तरफ रूख करते हुए उन्होंने सोचा कि एक नजर डाल लेना ही बेहतर है। वैसै तो नैनिका के पसंद का सब कुछ बनाया था पर कहीं कुछ रह ना जाए। आते के साथ ही कहेगी, मम्मी पहले चाय पिला दो, खाना कुछ देर बाद।  इधर नैनिका का भी हाल वही था। मन ही मन कितने प्लान उसने बना लिए थे। माँ के साथ रिक्शा में बैठ के बाजार जाना और वापसी में घेवर याद से खरीदना। अचानक गाड़ी के हार्न ने इन यादों के गलियारे से उसे निकाला।  दहलीज पर कदम रखते ही नजर आई खिलखिलाती हुई माँ। डोरबेल के आवाज ने उसे वास्तविक्ता से अवगत करा दिया था। माँ जाने के बाद भी अपने बच्चों को खुशी का पल दे जाती है।  वाकई तेरे जाने के बाद यह स्वप्न मेरे लिए मायके जाने के सुखद एहसास से कम न था।

MAA

My soul tries Not to cry Dreaming for those lively days Waiting for your calls and message Your saree hung in my wardrobe I wrap your shawl for that love dose Tears behind those smiles I Miss you Maa Reason why I smile I am a Maa

Neela

The apple of our eyes Time really flies my sunshine Big eyes,Pink lips I really love your tiny curls Wishing you all the happiness in the world Happy birthday my little girl

रक़्स-ए-मोहब्बत

गुस्ताख दिल को इल्म है रक़्स-ए-मोहब्बत का,  गिरफ्त-ए-दिल जानता है  किस्सा दीवानगी का, रुख बदल डाला  बेमुरव्वत तेरे मिज़ाज ने,  मेरी धडकनों से होकर आगाह  एक नज़र तो डाल,  बेइंतेहा इश्क़ के नजराने पर  हूँ मुसाफिर मैं तेरे कारोबार-ए-ज़िन्दगी का 

Papa

No matter how old I grow I always want you as my superhero Loving and kind Who knows what's on my mind My strength forever Who never showed his tears Your unconditional love A gift for us Seldom spoke,  what I feel for you A father like you is a dream come true ‌